फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र चीना पीक में गायब, फोन भी नहीं लग रहा; खोज जारी

Wed, 19 Nov 2025 10:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रुद्रपुर के 12वीं के छात्र जयश कार्की का नैनीताल के चीना पीक इलाके में लापता होने के बाद से उसकी तलाश जारी है। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था, लेकिन वापसी के समय गायब हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें खोजबीन कर रही हैं।

 
विज्ञापन
युवक की खोजबीन करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर से नैनीताल अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने आया 12वीं के छात्र के देर रात चीना पीक में गुम होने से हड़कंप मच गया। साथियों की सूचना के बाद रात से पुलिस व एसडीआरएफ क्षेत्र में छात्र की तलाश कर रही है लेकिन बुधवार सुबह तक छात्र की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी 12वीं के छात्र जयश कार्की अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मंगलवार को नैनीताल घूमने पहुंचा था। शाम को वह घूमने के लिए चीना पीक व कैमल्स बैक की पहाड़ी में चले गए। जिसमें जयश अपने तीन साथियों के साथ चीना पीक व दो अन्य कैमल्स बैक गये। देर रात चीना पीक से वापसी के दौरान जयश एयर फोन लगकार गाने सुनते हुए अपने दोस्तों से आगे आ गया लेकिन जब अन्य साथी गेट के समीप पहुंचे तो वह नहीं मिला। दोस्तों ने जयश को कॉल किया लेकिन उसका नंबर भी नहीं लगा। जिसके बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम देर रात से सुबह तक चीना पीक के जंगल में जयश को खोजती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल युवक की खोजबीन जारी है। सुबह तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें