फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: इंटर में फेल छात्रा...पापा को बताया पास हो गई, झूठ बोलने के बाद लगा डर; गटक लिया जहर, जानें मामला

Thu, 30 May 2024 06:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। पापा की डर से उसने पापा को बताया कि वह पास हो गई। बुधवार को उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। पापा की डर से उसने पापा को बताया कि वह पास हो गई। बुधवार को उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Crime: पुलिस पर पथराव में दो नाबालिगों समेत चार लोग गिरफ्तार, तमंचे भी हुए बरामद; जांच शुरू

पुलिस के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल (19) इंटर की परीक्षा में दूसरे बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।

उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा ली है। वह इंटर में फेल हो गई थी। पापा से उसने झूठ बोला है। इसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें