फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सितंबर को होगी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा

Thu, 15 Sep 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी/नैनीताल
विज्ञापन
student union election
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज के संभावित प्रत्याशियों ने बुधवार को कुमाऊं विवि नैनीताल में डेरा डाल दिया। छात्र कुलपति से मिलने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन


बाद में कुलपति ने छात्रनेताओं को भरोसा दिया कि 22 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के संबंध में महाविद्यालयों की मीटिंग बुलाई जाएगी और चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।

एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में देरी होने से परेशान संभावित छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में कुमाऊं विवि कूच कर दिया। छात्रनेता जब विवि पहुंचे तो वहां कुलपति की अध्यक्षता में कोई मीटिंग चल रही थी।
विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन देने का आग्रह किया, लेकिन छात्रनेताओं ने कुलपति से मिले बगैर लौटने से मना कर दिया। तब कुलपति प्रो. एचएस धामी को मीटिंग छोड़कर छात्रों की बात सुननी पड़ी।

छात्रनेताओं का कहना था कि कुविवि का नया शिक्षा सत्र 2016-17 शुरू हो चुका है। कुमाऊं के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसके कारण नियमित रूप से पठन-पाठन पर प्रभाव पड़ रहा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष नेगी का कहना था कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के 45 दिनों के अंदर चुनाव हो जाने चाहिए। लेकिन चुनाव कराने में देरी की जा रही है।

छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले सभी संभावित प्रत्याशियों ने इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा तथा चेतावनी दी कि अगर चुनाव की तिथि एक सप्ताह के अंदर घोषित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

बाद में कुलपति ने महाविद्यालयों की मीटिंग बुलाकर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन देकर छात्रनेताओं को शांत किया। इस दौरान एनएसयूआई के बागी अध्यक्ष प्रत्याशी अमन सुयाल, अंकित, अर्पित समेत अधिकांश प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें