फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Rain: सड़क पर गिर रहे पत्थर और बोल्डर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान; फंसे वाहनों को निकाल रहा जेसीबी

Sat, 06 Jul 2024 09:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के पहाड़पानी ओखलकांडा ब्लॉक की भीड़ापानी-नाई मोटर मार्ग पर शनिवार की सुबह पत्थर-बोल्डरों के सड़क पर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन
सड़क पर गिर रहे पत्थर और बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के पहाड़पानी ओखलकांडा ब्लॉक की भीड़ापानी-नाई मोटर मार्ग पर शनिवार की सुबह पत्थर-बोल्डरों के सड़क पर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों की जान बाल-बाल बची। मूसलाधार बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ होने से छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंस गए। सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। लेकिन सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर प्यार और दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी; केस दर्ज
विज्ञापन


क्षेत्र के पप्पू नयाल ने बताया कि बारिश से सड़क पर मलबा और पत्थरों के आने से आवाजाही करते समय दुघर्टनाओं का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर ओखलकांडा-पतलोट मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से सड़क के बंद होने से हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें