फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: एसडीओ के आवास पर रात में पथराव, बोलेरो का शीशा तोड़ा; अज्ञात लोगों ने फेंका धमकी भरा पत्र, जांच शुरू

Wed, 07 May 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ रामनगर के आवास पर मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पत्थर के साथ एक धमकी भरा पत्र फेंका गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पथराव कर बोलेरो का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ रामनगर के आवास पर मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पत्थर के साथ एक धमकी भरा पत्र फेंका गया। एसडीओ ने कोतवाल से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की और एक तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे रामनगर के एसडीओ मनीष जाेशी के साथ खड़ंजा गेट पर हाथापाई हुई थी। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जबकि खनन चालक व स्वामियों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी थी। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास रामनगर स्थित वन परिसर में उनके आवास अज्ञात लोगों ने पहले कुछ पत्थर फेंके। इसके बाद एक पत्थर आवास परिसर में खड़ी बोलेरो कार के शीशे में मारकर तोड़ दिया। पत्थर के साथ एक धमकी भरा पत्र भी फेंका गया, जिसमें भुगत लेने की धमकी दी गई थी। रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें