फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच : फायर मॉक ड्रिल से आपात स्थिति में बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में फायर मॉक ड्रिल हुई। अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिग स्टाफ, वार्ड, बॉय, वार्ड आया और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में खुद को बचाने और रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह और चीफ फायर तकनीशियन सुरेश चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारण कई प्रकार के होते हैं। इनमें लकड़ी, कपड़ा, फर्नीचर, घरेलू गैस, डीजल, ज्वलनशील पदार्थ, शाॅर्ट सर्किट शामिल है। उपप्रबंधक विद्युत रवि पाल ने बताया कि अस्पताल में महत्वपूर्ण जगहों पर अग्निशमन यंत्रों को लगाया गया है। यंत्र में मोनो अमोनियम फॉस्फेट केमिकल होता है जिससे आग को काबू किया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को आपात स्थिति में तुरंत मुख्य विद्युत केंद्र को सूचित करने और विद्युत आपूर्ति बंद करने की भी सलाह दी। इस दौरान फायर मॉक ड्रिल के बीच पानी की बौछार से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर अग्निशमन यंत्रों की जानकारी कर्मचारियों को दी जाती है। इस मौके पर कॉलेज के संकाय सदस्य, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी, कर्मचारी वर्ग, फायर मैन, सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें