फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर प्रवेश द्वार में राज्य पक्षी मोनाल करेगा सैलानियों का स्वागत

विज्ञापन
नैनीताल के तल्लीताल स्थित प्रवेश द्वारों में लगेगा राज्य पक्षी मोनाल का स्टेच्यू - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों का स्वागत तल्लीताल प्रवेश द्वार पर स्थापित किया जा रहा राज्य पक्षी मोनाल करेगा। प्रशासन तल्लीताल बाजार का सौंदर्यीकरण कर रहा है। यहां प्रवेश द्वार पर राज्य पक्षी मोनाल स्थापित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

नगर के प्रवेश द्वार तल्लीताल डांठ से लगी बाजार खासी उपेक्षित रही है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर तल्लीताल बाजार का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। तल्लीताल डांठ के समीप से रैमजे रोड तक टाइल्स लगाई जा चुकी हैं। एकरूपता लाने के लिए दुकानों के आगे पिलर लगाए जा रहे हैं। दुकानों के शटर पर लोक संस्कृति को जीवंत करती पेंटिंग बनाई जाएंगी। बाजार में चार फीट का प्रवेश द्वार बनाया जाना है। प्रवेश द्वार पर तीन फीट का राज्य पक्षी मोनाल की फाइवर कलाकृति बनाई जाएगी। मोनाल की कलाकृति लखनऊ में बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें