फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: छापे के अगले ही दिन फिर बेचने लगा कच्ची शराब, नहीं आया गिरफ्त में...बाल्टी में पाउच भरकर बेच रहा था

Sat, 21 Dec 2024 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

लामाचौड़ में कच्ची शराब बेचने का आरोपी अरुण शुक्रवार को फिर कच्ची शराब बेचते हुए मिला। जबकि बृहस्पतिवार को ही आबकारी विभाग ने छापा मारकर शराब जब्त की थी और उस पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के लामाचौड़ में कच्ची शराब बेचने का आरोपी अरुण शुक्रवार को फिर कच्ची शराब बेचते हुए मिला। जबकि बृहस्पतिवार को ही आबकारी विभाग ने छापा मारकर शराब जब्त की थी और उस पर मुकदमा दर्ज किया था।

 

फतेहपुर लामाचौड़ में सड़क किनारे अपने मकान में आरोपी अरुण लंबे समय से कच्ची शराब की ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को उसके घर छापा मारा था। तब अरुण फरार हो गया था। विभाग ने देशी शराब के 205 पाउच और 32 पव्वे बरामद किए थे। चार इंच गोलाई के पांच पाइप ड्रिल कर (गाड़कर) उनमें ये पव्वे और पाउच भरे गए थे।

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट बताया कि शुक्रवार को वह रामपुर से वापस आ रहे थे। फरार अरुण की तलाश में उसके घर पहुंचे तो वह कच्ची शराब बेचते हुए पाया गया। टीम को देखकर वह घर से भाग गया। इसके बाद विभाग ने घर से कच्ची शराब के 132 पाउच बरामद किए। पाइप को छोड़कर अब आरोपी ने टब और बाल्टी में पाउचों को भरकर रखा था।

 

.... तो कभी नहीं पकड़ में आएगा आरोपी

विज्ञापन

कच्ची शराब बनने वाली जगहों पर आबकारी विभाग आने पर महिला आगे आती हैं और पुरुष भाग जाते हैं। पूरे हल्द्वानी सर्कल में आबकारी विभाग के पास मात्र एक निरीक्षक और दो उप-निरीक्षक हैं। विभाग में एक भी चालक, वाहन और सिपाही तक नहीं है। महिला सिपाही नहीं होने से महिलाओं की जांच और कार्रवाई नहीं हो पाती है। वहीं पुरुष सिपाही नहीं होने से भागे आरोपी का पीछा नहीं हो पाता है। इस तरह हर बार विभाग केवल माल बरामद कर लौट आता है और आरोपी भाग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें