हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में टी20 लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का शुभारंभ बुधवार शाम हुआ। उद्घाटन मैच में इंडिया कैप्टन्स ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मैच के दौरान दर्शकों में जमकर उत्साह दिखा।
इंडिया कैप्टन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका के लीजेंड उपुल थरंगा और साउथ अफ्रीका के हाशिमा अमला ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मैदान में उतरे। हाशिम अमला नाम के रूप खास नहीं कर सके और एक रन पर चलते बने। उपुल थरंगा भी 22 रन के स्कोर पर चलते बने। शेल्डन जैक्सन ने लिए सीजन चार में पहला पचास जड़ते हुए 51 रन बनाए। टीम के कप्तान सौरभ तिवारी बिना खाता खोले चलते बने। प्रवीण गुप्ता ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। इस तरह टीम ने नौ विकेट पर 150 रन बनाए। मुंबई के लिए अमित वर्मा ने तीन विकेट लिए। सुबोध भाटी और केसी करियप्पा को दो-दो विकेट मिले। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई स्पार्टन्स 18.5 ओवर में 127 रन ही बना सकी। भरत चिप्ली ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। इंडिया कैप्टन्स की ओर से असेला गुणरत्ने ने 20 रन देकर चार विकेट झटके और प्रवीण गुप्ता ने भी तीन विकेट लिए। एलएलसी में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे से रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा।
उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक
स्टेडियम के बाहर बिखरे क्रिकेट के रंग
मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी और दर्शक पहुंचने लगे। स्टेडियम मुख्य गेट के बाहर लगी दुकानों से युवाओं ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सियां खरीदीं। स्टेडियम में धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के नाम वाली नीली जर्सियों का रंग छाया रहा। क्रिकेट के रंग में रंगे फैंस ने देर रात तक मैच का लुत्फ उठाया। बच्चों ने गाल पर पेंट से तिरंगा बनाया।
मुख्य गेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी पार्किंग