फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स के स्टॉक से 90 लाख के गोल्ड-डायंमड हुए गायब: स्टॉक ऑडिट में सामने आया गबन; जीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 10:34 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित स्वर्णिका ज्वैलर्स शोरूम से करीब 90 लाख का  गोल्ड-डायंमड गायब होने के मामले में जीएम के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित स्वर्णिका ज्वैलर्स से 90 लाख का सोना और हीरे गायब हो गए। इसका खुलासा 24 से 28 फरवरी के बीच स्टॉक ऑडिट से हुआ। दुकान संचालित करने वाली एक्यूफैक्स इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नागेंद्र चंद्र भट्ट ने हल्द्वानी शोरूम के महाप्रबंधक तरुण जैन के खिलाफ मंगलवार रात कोतवाली में धोखाधड़ी व गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


रुद्रपुर (यूएस नगर) के छतरपुर निवासी नागेंद्र चंद्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी स्वर्णिका ज्वैलर्स का संचालन करती है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शोरूम की जिम्मेदारी जीएम तरुण जैन के पास थी। स्टॉक का प्रत्यक्ष नियंत्रण, प्रबंधन और अभिरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जीएम की थी। यहां तक उच्च मूल्य स्टॉक के लेनदेन के भी वह प्रभारी थे। 24 से 28 फरवरी के बीच स्टॉक का ऑडिट कराया गया। इसमें पता चला कि 90 लाख रुपये मूल्य का सोना और हीरे स्टॉक में कम है। इसके बाद जीएम तरुण अवकाश पर चले गए। वह पांच मार्च को लौटे लेकिन अचानक से किसी ग्राहक से मिलने की बात कहते हुए निकल गए। फिर वापस नहीं आए। उनके मोबाइल नंबर बंद हैं। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर गबन और आपराधिक विश्वासघात की धारा में आरोपी तरुण जैन निवासी हल्द्वानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। यह सामने आया कि वह स्टॉक से ज्वैलरी निकालकर किसी महिला को गिफ्ट के रूप में देता था। हालांकि इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस करेगी।-मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें