फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वसंत उत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पैठपड़ाव में वसंत उत्सव के शुभारंभ पर शंख बजाओ और ऐपण प्रतियोगिताओं के साथ ही शहर में विभिन्न सांस्कृतिक झांकिया निकाली गईं। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में इस साल संस्कार भारती ने तीन दिनी वसंत उत्सव का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने शंख बजाओ और ऐपण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद दुर्गापुरी मंदिर से झांकियां निकाली गईं। महिला सहायता समूह, स्कूल और संस्कृति विभाग की टीमों के कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत किया। संस्कार भारती इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से विद्यालय स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता होगी। 24 जनवरी को दोपहर एक बजे रंगारंग कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और स्टार नाइट होगी। इस मौके पर कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपनै, मानवेंद्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें