फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधारने की बजाय बिगाड़ दी सड़क

Fri, 14 Jul 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
बनखेत- मंथला की निर्माणाधीन सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)।  ओखलकांडा विकासखंड मुख्यालय से 14 किमी की दूरी पर बसा सुरंग गांव सड़क से जुड़ गया है लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के तहत बन इस सड़क में घड़ता मोड़ पर हो रहे भूस्खलन से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग पर संबंधित सड़क के ठेकेदार ने बारिश मलबा हटाने का काम शुरू किया लेकिन अब वहां फैले कीचड़ के कारण भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई।    
विज्ञापन


पहड़ियाधार से सुरंग तक जाने वाली 11 किमी सड़क में पहड़ियाधार से तीन किमी आगे पूर्व प्राथमिक विद्यालय के पास बंद हो गई है जबकि सुरंग गांव में आलू, टमाटर, बीन, शिमला मिर्च, मूली, बंदगोभी की फसल तैयार है। उपज को हल्द्वानी मंडी तक पहुंचाने की चुनौती है लेकिन घड़ता मोड़ पर भूस्खलन का मलबा रोकने के लिए दीवान निर्माण कार्य के चलते सड़क पर कीचड़ फैल गई है। किसान राजेंद्र बोरा ने बताया कि एक गाड़ी सुरंग गांव से मोड़ तक, दूसरी गाड़ी पल्टी करने के लिए मोड़ के बाद हल्द्वानी के लिए बुक करनी पड़ रही है।

किसान तेज सिंह बोरा ने बताया कि पल्टी करने के लिए अतिरिक्त मजदूर भी लगाने होते हैं। इससे मंडी तक सब्जियों को पहुंचाने में देरी के साथ ही सब्जियां खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीडीसी सदस्य राजेंद्र बोरा, ग्राम प्रधान टीकम सिंह खनवाल, हरीश सिंह कठैत, देवेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को आवाजाही योग्य बनाने की मांग की है ताकि सुरंग गांव के किसान सब्जियों को समय से मंडी में पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें