फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी छात्र रमेश के हत्यारों पर कार्यवाही न होने पर व्यापारी नेताओं ने जतायी नाराजगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी छात्र रमेश के हत्यारोपियों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश
विज्ञापन

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पीजी छात्र मृतक रमेश बिष्ट के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने घटना के नौ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। चित्रकूट निवासी पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग भट्ट और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को आपबीती बताते हुए रतन सिंह रो पड़े। उन्होंने कहा कि घटना को हुए नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन हरियाणा पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। हरियाणा पुलिस ने पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने रमेश को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी नेताओं से सहयोग की अपील की है। इस दौरान बिंदुखत्ता कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत दानू, भूमिहीन संगठन अध्यक्ष धर्म सिंह, महामंत्री ज्ञान सिंह गुसाईं, शेखर जोशी, खीमानंद दुम्का आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें