फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं-कोलकाता के बीच आठ से चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन

Tue, 06 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे ने लालकुआं और कोलकाता के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, सीवान, हाजीपुर, समस्तीपुर और आसनसोल होते हुए तीसरे दिन रात करीब 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कोलकाता से रवाना होने के बाद यह ट्रेन रविवार को दोपहर 1:45 बजे भोजीपुरा और शाम 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत के चलते सात घंटे बंद रहेगा आवागमन
लालकुआं। लालकुआं यार्ड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात सात घंटे बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मरम्मत कार्य छह अक्तूबर की रात 10 बजे से 7 अक्तूबर की सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से होकर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। यातायात के लिए इंडियन ऑयल गेट का उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें