फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्वारब के वैकल्पिक मार्ग में फंसे वाहन

Tue, 06 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास वैकल्पिक मार्ग में सोमवार को वाहनों के फंसने से वाहन चालक और यात्री परेशान नजर आए। जगह-जगह पर कच्ची सड़क होने के चलते आवाजाही करते समय सड़क पर वाहन रोजाना फंस रहे हैं। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। वाहन चालक सुरेश कुमार, पंकज बिष्ट और रमेश जोशी ने बताया कि कच्ची सड़क होने से वाहनों के फंसने से जाम लग रहा है। सड़क पर धूल के चलते भी परेशान हो रही है। वाहन चालकों ने क्वारब बाईपास को जल्द से जल्द सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें