फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में स्पा-बार संचालक की मौत

Fri, 12 Jun 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर बुधवार देर रात एक लग्जरी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद किच्छा निवासी स्पा व बार संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों ने कारोबारी की हत्या के आरोप लगाए हैं। वार्ड पांच आवास विकास किच्छा निवासी संजय शर्मा (56) स्पा सेंटर और बार व्यवसाय से जुड़े थे।
उनका मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटर संचालित है जबकि किच्छा बाईपास पर भी उनका एक बार बताया जा रहा है। व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में उनका रुद्रपुर आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात 12:30 बजे संजय शर्मा अपनी कार से एक महिला सहयोगी के साथ इंदिरा कॉलोनी से किच्छा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बालाजी द्वार के पास आदर्श कॉलोनी-इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और एयरबैग भी खुल गए।
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली और रंपुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल संजय को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के सीने में गोली जैसे गहरे घाव के निशान मिले हैं। हादसे के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। वहीं, दुर्घटना के समय कार में मौजूद बताई जा रही महिला सहयोगी मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें