फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर में अवैध पार्किंग का मामला उग्र

Sat, 18 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
अवैध वसूली रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया मंदिर में हो रही अवैध पार्किंग का मामला उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को यह मामला डीएफओ दरबार में पहुंचा। डीएफओ की गैर मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।        
विज्ञापन

           
रामनगर वन प्रभाग की प्रशासनिक अधिकारी हंसा पांगती को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया सुंदरखाल, देवीचौड़ में रहने वाले क्षेत्रवासियों को वन विभाग नाजायज परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया गर्जिया मंदिर समिति वन विभाग की जमीन पर अवैध पार्किंग कर रही है।

जबकि विभाग ग्रामीणों के निजी खेतों में खड़े वाहनों को हटाने पर उतारू है। उन्होंने बताया डीएम दीपक रावत ने पूर्व में कहा था यदि कोई निजी खेतों में पार्किंग करता है तो उसमें हस्तक्षेप न करें। इसके बाद भी वन विभाग ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहा है।    
विज्ञापन

              
ग्रामीणों का आरोप था कि बीते 13 जून को एक वनकर्मी ने गांव की महिला के साथ अभद्रता करते हुए जुर्माना ठोकने को कहा। इतना ही नहीं दूसरे दिन पहुंची वन विभाग की टीम ने भक्तों और ग्रामीणों के साथ गाली गलौच की।

उन्होंने आशंका जताई है कि वन विभाग ग्रामीणों को किसी भी केस में फंसा सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने अवैध पार्किंग के जांच की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेत्री भावना भट्ट, केशव आर्य, खीम राम, शिवराम, केशव राम, सीता राम, भीमराम, अंबिका देवी, किशोर आदि मौजूद रहे।                   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें