फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान में धमके रिउनिया के ग्रामीण

Sat, 18 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
पेयजल की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम शिवलालपुर रिउनिया में पानी नहीं आने से खफा ग्रामीण शुक्रवार की सुबह जल संस्थान कार्यालय आ धमके। उन्होंने ईई पीके त्यागी का घेरावकर खूब खरीखोटी सुनाई। कहा तीन दिन में गांव में पानी नहीं आया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख निर्मला तिवारी के नेतृत्व में जल संस्थान पहुंचे ग्रामीणों ने कहा गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। विभाग को इसकी सूचना देने के बाद भी गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है।

ग्रामीण बारिश का पानी पीने को मजबूर हैं। ईई त्यागी ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान खष्टी ऐरड़ा, पूरन रावत, सतीश मेहता समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें