फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग से आहत सहायक निदेशक ने मांगा वीआरएस 

Sat, 13 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी फजीवाड़ा तो कभी आपसी खींचतान को लेकर समाज कल्याण विभाग अकसर सुर्खियों में रहता है। एक सहायक निदेशक के वीआरएस मांगने से विभाग में फिर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


तीन जूनियर अधिकारियों को प्रोन्नत किए जाने से आहत सहायक निदेशक ने वीआरएस मांगा है। समाज कल्याण निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर एनके शर्मा कार्यरत हैं।

शर्मा 1991 बैच के यूपी पीसीएस एलाइड से चयनित हुए थे। सूत्रों की मानें तो 1999 बैच के तीन समाज कल्याण अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई। तीनों को प्रोन्नत कर उपनिदेशक समाज कल्याण बना दिया गया।
विज्ञापन


जूनियरों की पदोन्नति से आहत शर्मा ने समाज कल्याण निदेशक को वीआरएस संबंधी आवेदन दिया है। शर्मा ने बताया कि वीआरएस के लिए किए गए आवेदन में पारिवारिक कारणों का भी उल्लेख किया है।

इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि शर्मा ने वीआरएस संबंधी आवेदन दिया था और उसे शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें