फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर संग कार में घूम रहा था सिपाही, अपहरण का मचा हल्ला

विज्ञापन
रामनगर में अपनी ऑडी कार छोड़कर भागा वाहन चोर। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली में वाहन चोर के आरोपी के साथ घूम रहे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस के साथ सिपाही कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद पुलिस रात भर वाहन चोर की तलाश करती रही। वाहन चोर तो नहीं मिला, लेकिन उसकी ऑडी कार पीरूमदारा के पास से जंगल से बरामद हो गई। सिपाही और दिल्ली के वाहन चोर के संबंधों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार रात सिपाही कुलदीप सिंह और होमगार्ड ईश्वर सिंह गश्त पर थे। दोनों ढिकुली में लीज पर रिजॉर्ट चलाने वाले एक व्यक्ति की ऑडी कार में घूम रहे थे। रात करीब 12 बजे एक कार उनकी कार का पीछा करने लगी। लखनपुर चौराहे पर उक्त कार ने ऑडी कार को ओवरटेक कर रोक दिया। ऑडी कार में सवार सिपाही कुलदीप सिंह ने उतरकर कार सवारों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से हैं। यह सुनकर ऑडी कार चला रहा व्यक्ति कार लेकर कोतवाली पहुंचा और होमगार्ड को उतार कर फरार हो गया।
कोतवाली में होमगार्ड ने बताया कि कुछ लोगों ने सिपाही कुलदीप को उठा लिया है। यह सुनकर कोतवाल रवि कुमार सैनी ने सभी बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस के साथ सिपाही कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

दिल्ली के पुलिस कर्मियों ने बताया कि लीज पर रिजॉर्ट चलाने वाला व्यक्ति दिल्ली से वाहन चोरी करता है, जो काफी समय से रामनगर रह रहा है। उसे पकड़ने के लिए उनकी टीम आई है। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन चोर को तलाश की, वह तो नहीं मिला लेकिन उसकी कार पीरूमदारा और हल्दुआ के बीच जंगल में लावारिस हालत में मिल गई। रविवार सुबह दिल्ली पुलिस भी वापस चली गई। इस प्रकरण की जांच सीओ पंकज गैरोला कर रहे हैं।
सिपाही की भूमिका संदेह के घेरे में
सूत्रों की मानें तो सिपाही और वाहन चोर के बीच दोस्ती संदेह के घेरे में है। सिपाही कुलदीप सिंह खताड़ी चौकी में तैनात है और उसका वाहन चोर से पहले से परिचय है। बताया जा रहा है कि वाहन चोर की ऑडी कार को अक्सर सिपाही को चलाते हुए देखा गया है। वाहन चोर की दहशत दिल्ली समेत वेस्ट यूपी में भी है।
दिल्ली पुलिस की टीम को गलतफहमी हो गई थी। हालांकि वाहन चोर मौके से फरार हो गया है, उसकी कार पीरूमदारा से बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस ने सिपाही का उक्त व्यक्ति के साथ दोस्ती का कोई जिक्र नहीं किया है, फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है। - पंकज गैरोला, सीओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें