फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि

Wed, 21 Jan 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलढूंगा निवासी 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान सुरेंद्र सिंह संभल का बुधवार को गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। बीमारी के चलते सुरेंद्र का 19 जनवरी को चंडीगढ़ के पीजीआई में निधन हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र सिंह संभल (35) पुत्र आन सिंह संभल 19 कुमाऊं रेजीमेंट में नियुक्त थे। वर्तमान में वह लद्दाख फ्रंट में तैनात थे। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां 19 जनवरी को उनका निधन हो गया। जवान के निधन की खबर मिलने के बाद से परिजनों समेत गांव में शोक की लहर थी।

बुधवार को कुमाऊं रेजीमेंट के कैप्टन राहुल सिंह के नेतृत्व में सैनिकों की टुकड़ी चंडीगढ़ से जवान सुरेंद्र के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव दीड़ी पहुंची। दोपहर बाद जवान सुरेंद्र सिंह का गांव के खिनालपानी स्थित घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र सिंह की पत्नी एवं दो बेटियों समेत माता-पिता और चार भाइयों से भरा-पूरा परिवार है। अंत्येष्टि के दौरान ग्राम प्रधान हरेंद्र बोरा, ललित संभल, जीवन संभल, गोपाल संभल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें