फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बहन और खुद की शादी के लिए घर आए फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामनगर श्मशान घाट उसका अंतिम संस्कार किया गया। फौजी की मौत की वजह से बहन की शादी भी टल गई है।
विज्ञापन

आनंद सिंह (27) पुत्र मोहन सिंह खुशालपुर छोई के रहने वाले थे। वह आर्मी की 23 गार्ड यूनिट में लांस नायक थे। इस समय झांसी में तैनात थे। 16 अप्रैल को उनकी बहन गंगा की शादी होनी थी जबकि दस दिन बाद उनकी शादी थी। वह नौ अप्रैल को छुट्टी पर अपने गांव पहुंचे थे। 11 अप्रैल को वह बाइक से रामनगर की ओर आ रहा थे, कंचनपुर छोई के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 17 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। उनके शव को आर्मी 23 गार्ड यूनिट के जवान रामनगर लेकर पहुंचे। रामनगर श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें