फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजियाघाट में साफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। दोस्त के साथ घूमने के लिए निकले साफ्टवेयर इंजीनियर की भुजियाघाट में गधेरे में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने इंजीनियर के दोस्त से पूछताछ की है।
विज्ञापन

हल्दूपोखरा नायक निवासी रिटायर्ड अध्यापक गोविंद सिंह रैकवाल के पुत्र अनिकेत रैकवाल (27) नोएडा स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। अवकाश पर घर आने के बाद अनिकेत अपने दोस्त शिवम के साथ सोमवार की शाम घूमने के लिए बाइक से निकले। बताया जाता है कि दोनों भुजियाघाट से दो सौ मीटर ऊपर की ओर गधेरे में नहाने चले गए। दोनों युवक देर तक गधेरे में नहाते रहे। इस दौरान अनिकेत गधेरे के पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके दोस्त शिवम जोशी ने आनन-फानन में 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनिकेत को पानी से निकाला। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि देर रात नौ बजे युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इधर, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पूछने पर पिता गोविंद सिंह रैक्वाल ने बताया कि अभी उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
इकलौते बेटे की मौत से सभी गमगीन
रिटायर्ड अध्यापक गोविंद सिंह रैकवाल के इकलौते पुत्र अनिकेत की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मोर्चरी पर जुटे लोग पिता गोविंद सिंह को सांत्वना देकर समझाने की कोशिश कर रहे थे। गम में डूबे रिटायर्ड अध्यापक को कुछ समझ नहीं रहा था। अनिकेत की इकलौती बहन भी साफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें