कालाढूंगी रोड स्थित जनशक्ति मल्टीस्टेट मल्टी परपज कोआपरेटिव सोसायटी की सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
तल्ली हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत पर पूर्व में भी सोसायटी की जांच हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक सोसायटी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप है।
सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक, आरोप है कि निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा समिति की शाखा हल्द्वानी में खोलने के संबंध में कोई स्वीकृति पत्र नहीं है। न ही समिति की ओर से हल्द्वानी में शाखा खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
समिति शाखा के डायरेक्टर बोर्ड का स्थानीय रूप से गठन नहीं किया गया है। आरबीआई के मानकों के विरुद्ध समिति स्थानीय जनता से आरडी, बचत खाता, चालू खाता, एमआईएस दैनिक वसूली कार्य कर रही है।
संस्था अपने उपविधि से बाहर का कार्य कर रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक इन्हीं आरोपों को देखते हुए संस्था की जांच के आदेश दिए गए हैं।