फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों सैलानी पहुंचे नैनीताल, कारोबारियों का चला कारोबार

विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क चहल कदमी करते पर्यटक - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार ने एक बार रफ्तार पकड़ी है। रविवार को वीकेंड के मौके पर नगर में हजारों सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे।
विज्ञापन

नैनीताल में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। शनिवार को चटक धूप खिलने के साथ ही पर्यटकों की आवक शुरू हो गई। रविवार को पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई। रविवार को वीकेंड के मौके पर सुबह से शाम तक नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही रही। तल्लीताल, मॉलरोड, पंतपार्क, बैंड हाउस, भोटिया बाजार में पूरे दिन पर्यटकों से गुलजार रहा।
वहीं स्नोव्यू, हिमालयदर्शन, किलवरी, बारापत्थर क्षेत्र में पर्यटकों ने बर्फ में मौज मस्ती की। साथ ही सेल्फी भी ली। पर्यटकों ने नौकायन का भी आनंद उठाया। पर्यटकों की भीड़ देख पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिल गए। रोप वे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि रोप वे से बर्फ देखने 600 से ज्यादा लोग स्नोव्यू पहुंचे।
विज्ञापन

कई बार सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ थी। दिनभर में मल्लीताल से सूखाताल क्षेत्र तक वाहनों की कतारें लगती रहीं। वहीं पर्यटकों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलने की वजह से वाहन रेंगते रहे।
अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई
नैनीताल। भीड़ को देखते हुए टैक्सी चालकों ने अधिक किराया वसूलना शुरू कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर सभी टैक्सी चालकों को हिदायत दी कि निर्धारित शुल्क लें अन्यथा कार्रवाई होगी। रविवार को ज्यादा किराया वसूल करने पर एक यात्री की वाहन चालक से बहस हो गई। यात्री शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने वाहन चालक और अन्य लोगों से पूछताछ की तो वाहन चालक 400 से 500 रुपये प्रति सवारी वसूल रहा था। जबकि निर्धारित किराया 150 से 200 है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि सूखाताल निवासी वाहन चालक जुल्फीकार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
नैनीताल। नैनीताल में बर्फबारी देखने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ के कारण रोडवेज स्टेशन पर पूरे दिन भीड़ रही। भीड़ ज्यादा होने के कारण पर्यटक समेत स्थानीय लोगों को बसों में सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कई यात्रियों को बसों में खड़े खड़े सफर करना पड़ा। इधर टैक्सी चालकों ने यात्रियों की भीड़ का खूब फायदा उठाया। चालकों ने बस के किराए से तिगुना किराया यात्रियों से वसूला। रोडवेज स्टेशन प्रभारी जीवन कुमार ने बताया यात्रियों की भीड़ देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें