फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ऊंचाई वाले इलाकों में गिर सकती है बर्फ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। दिन में पहाड़ और रात में हल्द्वानी में बारिश से मौसम ने अचानक करवट ली और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों में हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में दिन में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 28.5 और न्यूनतम दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 18.4 पर जा सिमटा। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीमताल और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने से लोग आग सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें