फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर में नहीं लगेगा मेला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। श्री गिरिजा मंदिर समिति ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निर्णय लिया है कि गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर 30 नवंबर को प्रस्तावित विशाल मेला नहीं होगा। साथ ही श्रद्धालु गंगा स्नान भी नहीं कर सकेंगे। रविवार को समिति की बैठक में समिति के सचिव देवी दत्त दानी ने बताया कि मेले के मौके पर मंदिर परिसर और उसके बाहर लगने वाली दुकानें भी नहीं लगेंगी। बैठक में समिति अध्यक्ष केएस अधिकारी, उपाध्यक्ष गोविंद अधिकारी, सचिव डॉ. देवी दत्त दानी, कोषाध्यक्ष डा. निशांत पपनै, निरीक्षक दीप कुमार जोशी, पुनीत वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें