फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार 77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Smugling of Smack in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को 77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सूचना मिली थी कि दो युवक स्मैक लेकर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बरेली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचकर बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 77 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया।
पकड़े गए आरोपियों में वार्ड नंबर एक शक्तिफार्म सितारगंज निवासी उपेंद्र कुमार वर्तमान में गौजाजाली में रहता है। दूसरा आरोपी महमूद इंदिरानगर नूरी मस्जिद के पास रहता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को जब्त कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी महमूद सट्टेबाजी और स्मैक तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाने में आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बुध बाजार निवासी एक तस्कर का नाम बताया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें