फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बैंक कर्मियों की नारेबाजी, प्रदर्शन

विज्ञापन
नैनीताल में बैंक कर्मी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार शाम बैंककर्मियों ने मल्लीताल क्षेत्र में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। वक्ताओं ने 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित बैंक बंद सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित एसबीआई परिसर में शाम पांच बजे बैंक कर्मियों की सभा हुई। इस दौरान उत्तरांचल बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण साह ने वेतन पुनर्निधारण करने, बैंकों के विलय पर रोक लगाने, बैंकों का निजीकरण बंद करने और रिक्त पदों पर नियुक्तियां कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बार बार मांग के बाद भी केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की चार सूत्री मांगों की अनदेखी कर रही है।
बैंकों का विलय होने से बढ़ रही बेरोजगारी : अध्यक्ष
अध्यक्ष साह ने कहा कि वर्तमान में जिस तेजी से सरकार बैंकों का विलय कर रही है, उससे न केवल बेरोजगारी बढ़ रही है बल्कि बैंकिग व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। बैंकों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती न होने से वर्तमान में कार्यरत कर्मियों पर लगातार काम का बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों में प्रकाश विद्यार्थी, राजेंद्र रावत, जेडी तिवारी, रजत साह, सागर आर्या, पुष्पा तोमर, बीएस दुग्ताल, अजय आर्या, अर्चना साह, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, बिशन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें