स्वर्ण शक्ति संगठन ने शुक्रवार को बुद्ध पार्क में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान लोगों ने यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए।
सत्याग्रह की शुरुआत रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा संख्या सवर्ण समाज की है। फिर भी सरकार यूजीसी जैसा कानून लाकर भेदभाव कर रही है।
संयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई किसी जाति के नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। यूजीसी का यह नया नियम बच्चों के भविष्य को खत्म करने वाला है। वक्ताओं ने प्रदेश में हर रोज हो रहे घोटालों पर भी सरकार को घेरा। हर जगह सवर्ण युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए।
इस दौरान अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका, अल्का वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, तरनजीत कौर, नेहा शर्मा, प्रियंका सक्सेना आदि मौजूद रहे।