फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं से कुट्टू आटा समेत खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कुमाऊं के विभिन्न जिलों में अभियान चलाकर कुट्टू आटा समेत खाद्य पदार्थों से छह नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के इन मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि विभागीय आयुक्त के निर्देशों पर कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में नियमित जांच की जा रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुल 72 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। किसी भी प्रतिष्ठान में खुले में कुट्टू आटा बिकता हुआ नहीं पाया गया। खुद उपायुक्त ने एफडीए टीम के साथ रुद्रपुर बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
डॉ. कठायत ने बताया कि रामनगर से साबूदाना, सत्तू और काला नमक के एक-एक, बागेश्वर से पैक्ड कुट्टू आटा और सूजी का एक-एक, चंपावत से साबूदाने का एक नमूना जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया।
विज्ञापन


पैकेट पर निर्माण तिथि देने की अपील की
खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश में कुट्टू के खुले आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पैकेट का आटा खरीदने से पहले उसकी निर्माण तिथि, पैकेजिंग तिथि की जांच कर लें। विक्रेताओं के पास फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया का लाइसेंस होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें