फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे अधूरे कार्यों को पूरा कर हैंडओवर रिपोर्ट दें अधिकारी : आयुक्त

Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल निगम के कुमाऊं मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आधे अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराकर हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाए। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

रावत शुक्रवार को यहां कैंप कार्यालय में निगम की ओर से पांच करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सरकारी संस्थानों के परिसरों को हरित (ग्रीन) बनाने पर जोर देते हुए बरसात के दौरान सभी सरकारी परिसरों में पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।पेयजल निगम के महाप्रबंधक मृदुला सिंह ने आयुक्त को बताया कि नैनीताल जिले में पांच करोड़ से अधिक के आठ कार्य चल रहे हैं। कुछ पूरे हो चुके हैं। बताया कि मोतीनगर हल्द्वानी में 90 बैड का अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन बनकर तैयार हो चुका है। भवन हस्तांतरण की कार्यवाही चल रही है। काठगोदाम बस टर्मिनल का कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इस कार्य को समय से पूरा करा लिया जाएगा। बताया कि रामनगर बस टर्मिनल का कार्य चल रहा है। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में परीक्षा कक्ष और टीबी चिकित्सालय के लिए 60 बैड के भवन का निर्माण भी पूरा होने को है। बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में हॉकी टर्फ ग्राउंड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में अर्थ संख्या विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


रेलवे ने परिवहन विभाग के कार्यों पर लगाई आपत्ति
पेयजल निगम के महाप्रबंधक मृदुला सिंह ने आयुक्त को बताया कि गौलापार में जिस भूमि पर परिवहन विभाग का चालक प्रशिक्षण केंद्र व आरटीओ कार्यालय भवन बनाया जाना था उस पर रेलवे ने आपत्ति लगा दी है। जबकि इस कार्य के लिए शासन से धनराशि भी आवंटित हो चुकी है। इस पर आयुक्त ने आरटीओ से फोन पर वार्ता कर उक्त कार्यों के लिए अन्य स्थान पर भूमि तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें