फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में एसआईआर प्रक्रिया शुरू, कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Fri, 29 May 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसआईआर के लिए हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 183 बीएलओ, 20 सुपरवाइजर, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात एईआरओ समेत 20 से अधिक अन्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रशासन की मंशा बिना किसी त्रुटि के एसआईआर को पूरा कराने की है। इससे पहले जिले में प्री-एसआईआर का काम 90 फीसदी पूरा कर लिया गया था। वर्तमान में गणना प्रपत्र दूसरे जिलों में छपवाए जा रहे हैं। जैसे ही प्रपत्र उपलब्ध होंगे, बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें