फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने दरोगाओं को चढ़ाया पहाड़ 

Sat, 07 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कुमाऊं रैंज ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तैनात 12 उपनिरीक्षकों और 50 कांस्टेबलों को जिले से इधर-ऊधर स्थानांतरित किया है। इनमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को पहाड़ के जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन


डीआईजी दफ्तर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक नंदा बल्लभ भट्ट को नैनीताल से पिथौरागढ़, दौलत राम वर्मा को नैनीताल से चंपावत, चंद्र मोहन को नैनीताल से पिथौरागढ़, मोहन राम को नैनीताल से अल्मोड़ा, मनोहर सिंह को नैनीताल से अल्मोड़ा, भगवान सिंह को नैनीताल से पिथौरागढ़, हरीश चंद्र सिंह को नैनीताल से बागेश्वर स्थानांतरित किया गया है।

जबकि प्रकाश  सिंह मेहरा को पिथौरागढ़ से नैनीताल, हरेंद्र सिंह को पिथौरागढ़ से नैनीताल, शिव सिंह नयाल पिथौरागढ़ से बागेश्वर, गोविंद बल्लभ भट्ट अल्मोड़ा से चंपावत और प्रकाश चंद्र को अल्मोड़ा से नैनीताल स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा डीआईजी ने ऊधमसिंह नगर के 35 और नैनीताल के 15 कांस्टेबलों को चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर स्थानांतरित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें