हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में तस्कर और वन कर्मी की भिड़ंत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी सनातन ने बताया कि गुरुवार की देर रात तस्करों के जंगल में घुसने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया था।
पीपलपड़ाव रेंज में एक बाइक पर गिल्टे ले जाते हुए देख फारेस्ट गार्ड रुकने का इशारा किया, तो वह वन कर्मी से भिड़ गया। बाद में तस्कर धारदार हथियार लहराते हुए भाग खड़ा हुआ। मौके पर बाइक और खैर के गिल्टे बरामद हुए हैं। फरार तस्कर का नाम जेबी सिंह है, जो कि नागला थपला का रहने वाला है। इसे पकड़ने के लिये टीमों को लगाया गया है।