फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामखेत में नौ मंजिली इमारत के निर्माण पर रोक

Thu, 23 Apr 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से बहुमंजिली इमारतें और फ्लेट्स बनाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने बुधवार को भवाली के पास श्यामखेत क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां एक बिल्डर द्वारा बनाई जा रही नौ मंजिली इमारत का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि निर्माण कार्य बंद नहीं किया तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीते एक दशक में श्यामखेत क्षेत्र में धड़ल्ले से जमीन की खरीद-फरोख्त हुई और उसके बाद क्षेत्र में एक के बाद एक कई बहुमंजिली इमारतें खड़ी कर दी गई। चूंकि श्यामखेत क्षेत्र झील विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर है, लिहाजा बीते एक दशक में यह क्षेत्र पूरी तरह से कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो चुका है। पिछले काफी समय से डीएम को नियम विरुद्ध हो रहे बहुमंजिले भवन निर्माण की शिकायतें मिल रही थी।

इस पर जिलाधिकारी बुधवार को श्यामखेत क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां बनाई जा रही नौ मंजिली इमारत को भी देखा। जिलाधिकारी ने पाया कि उक्त बहुमंजिली इमारत का निर्माण पूरी तरह से नियम विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार हिम्मत सिंह नेगी को निर्देश दिए कि वह इमारत का निर्माण कार्य बंद कर दे अन्यथा उनके खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम आशीष चौहान को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा नियम विरुद्ध बनाए जा रहे ऐसे निर्माण कार्यों को चिन्हित करते हुए निर्माण कार्यों को तुरंत बंद कराएं। नियम विरुद्ध बहुमंजिली इमारतें और फ्लेट्स बनाने वालों को नोटिस जारी करें और जरूरत पड़े तो उनकी एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें