फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय में किताबों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में सोमवार को अभिभावक शिक्षक समिति की बैठक हुई। अभिभावकों ने कॉलेज में किताबों और शौचालयों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अभिभावक गणेश रावत ने कहा कि यह कॉलेज कुमाऊं का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। सैकड़ों विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की किताबें उपलब्ध नहीं हो रही हैं। शौचालय और कक्षों में गंदगी है। कहा कि कुमाऊं विवि समय पर रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है। इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्राध्यापकों ने अभिभावकों के सुझाव पर संज्ञान लेने आश्वासन दिया। डॉ. उर्वशी पांडे ने पूर्व में दिए गए सुझावों पर किए गए कार्यों के बारे में बताया। बैठक में प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, प्रो. बीआर. पंत, प्रो. सीएस नेगी, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, प्रो. प्रभा पंत, प्रो. कमला पंत, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. महिपाल कुटियाल, डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. नीलम धर्मसत्तू, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. मीना तिवारी, डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. आभा त्रिपाठी, डॉ. हेमलता दानू आदि मौजूद रहीं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें