फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिवेश्वर सिंह और उनकी टीम ने जीती नैनीताल कप ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता

Mon, 24 Nov 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में न्यू क्लब की ओर से खेली जा रही नैनीताल कप ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेता मुख्य
विज्ञापन
नैनीताल। न्यू क्लब की ओर से खेली जा रही नैनीताल कप ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शिवेश्वर राज सिंह की टीम विजेता रही। विजेता टीम ने पूरन सिंह बिष्ट की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मल्लीताल खेल मैदान से लगे प्रतिष्ठित न्यू क्लब के कोर्ट में चतुर्थ ओपन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिवेश्वर सिंह और पूरन सिंह बिष्ट की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें शिवेश्वर सिंह की टीम ने पूरन बिष्ट की टीम को 4-0 से पराजित किया। निर्णयक योगेश साह और सुमित गोयल थे। शनिवार से हो रही प्रतियोगिता में नैनीताल और हल्द्वानी की चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में छह सदस्य मौजूद रहे। मुकाबले की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ.खेतवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। इससे यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। यहां टेनिस एसोसिएशन के महासचिव सुमित गोयल, उपाध्यक्ष डीएस रावत, सचिव रितेश साह, आयोजक सचिव अमर जगाती, दिग्विजय, कुंदन विष्ट, मुदित, मोहित, जेके शर्मा, ईशा साह, मोनिका साह, अमित जोशी, मालाश्री, उमेश त्रिपाठी, अंजू जगाती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें