फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी पाल बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
हल्‍द्वानी निजी रेस्टोरेंट में भारत विकास ‌परिषद की काठगोदाम शाखा द्वारा आयोजित तीज महोत्सव मे?
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद काठगोदाम इकाई की ओर से तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान महिलाओं में रक्त अल्पतला (एनीमिया) के कारण, रोकथाम और चिकित्सा की जानकारी दी गई। डॉ. गुंजन राजपाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद की महिला संयोजिका रश्मि जैन, सांस्कृतिक एवं संस्कार संयोजिका ममता खुल्लर और मुख्य वक्ता डॉ. गुंजन राजपाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सावन के हरियाली के प्रतीक हरे रंग के वस्त्राभूषणों से सुसज्जित थीं। कार्यक्रम में शिवानी पाल को तीज क्वीन चुना गया।
इस दौरान तंबोला, रुचिपूर्ण खेल, तीज के गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में कनिका बमेठा, रेनू शारदा, रूपम अग्रवाल, उपमा सेठी, रेनू बिष्ट, नीलम शर्मा, अलका माहेश्वरी, आभा गुप्ता, मनीषा भसीन, गीता शर्मा, चंपा पाठक, किरन, श्यामली, स्वीटी, पूनम सेठी, अलकनंदा, डिंपल विरमानी, तिरु चोपड़ा, मनीष ाकपूर, श्वेता भसीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें