फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरवुड कालेज प्रकरण में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश

Mon, 27 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शेरवुड कालेज में 24 जून को जबरन कब्जा करने गए लोगों के खिलाफ तत्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई है।
विज्ञापन

तल्लीताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शेरवुड कालेज प्रबंधन की ओर से जो तहरीर दी गई थी उसके आधार पर सूखाताल निवासी विनोद बहुगुणा व शैलेंद्र साह सहित 30-35 अन्य लगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 341, 427, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों पर शेरवुड कालेज में घुसकर तोड़फोड़ करने, जबरन कब्जा करने, कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग चर्च आफ इंडिया लखनऊ के आदमी बताये जा रहे हैं। जिनका दावा है कि शेरवुड कालेज चर्च आफ इंडिया की संपत्ति है जबकि शेरवुड कालेज चर्च आफ नार्थ इंडिया आगरा की ओर से संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें