नैनीताल। दीप पर्व पर जहां विभिन्न स्थान बिजली से रोशन हैं, वहीं नैनीताल के कई वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है। राजभवन वार्ड सभासद काजल आर्या का कहना है उनके वार्ड में रोजी विला, कैलाश व्यू, फेरी विला में दिक्कत है।
सैनिक स्कूल वार्ड सभासद ललिता दफौटी का कहना है उनके वार्ड के अधिकतर क्षेत्र में अंधेरा है। स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हो रही हैं और सोलर लाइट लग नहीं पा रही है। इसके अलावा कृष्णापुर, नारायणनगर समेत कई वार्ड में भी दिक्कतें हैं। स्टोर इंचार्ज राजेंद्र जोशी का कहना है कि बिजली ठीक करने के हाइड्रोलिक वाहन की खराबी व सीढ़ी ठीक न होने से दिक्कत हो रही है। शिकायतों के सापेक्ष लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल का कहना है कि बिजली के दोनों हाइड्रोलिक वाहन खराब हैं। उनसे पूर्व बोर्ड के समय का लगभग 12 लाख रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। आंशिक भुगतान के सापेक्ष दोनों वाहनों को ठीक होने भेजा है। नई दो सीढ़ी भी मंगाई गई हैं। संवाद