फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी और छह डंपर सीज

विज्ञापन
किच्छा में खनन पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। पुलिस ने सीओ यातायात आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में पुरानी मंडी के रपटा पुल पर छापा मारकर छह डंपर व एक जेसीबी सीज कर दी। जिला पुलिस की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान डंपर व जेसीबी चालक अपने वाहन छोड़कर गौला नदी से पार भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने पुरानी मंडी के रपटा पुल पर दबिश दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार भुवन चंद व कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस देख रपटा पुल क्षेत्र में खनन में लगे डंपर, जेसीबी चालक भाग निकले।
पुलिस छह डंपर और एक जेसीबी कोतवाली ले आई। वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। खनन कारोबारियों ने सीओ को बताया कि इस स्थान पर रिवर ट्रेनिंग के आदेश डीएम की ओर से दिए गए हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। तहसीलदार भुवन चंद जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें