फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात नए मरीज भर्ती

Mon, 21 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के पांच और बेस अस्पताल में दो मरीज भर्ती कराए गए। एसटीएच में भर्ती एक महिला की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन


 हालत में सुधार होने पर एसटीएच से डेंगू का एक और दिमागी बुखार के पांच मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। बेस और एसटीएच दोनों अस्पतालों में डेंगू के 29 और एसटीएच में दिमागी बुखार के सात मरीज भर्ती हैं।

सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार को आजाद नगर हल्द्वानी निवासी शकीला (55 वर्षीय), गोसाईपुर आनंदपुर हल्द्वानी निवासी रजनी बिष्ट (23 वर्षीय), रुद्रपुर निवासी मो. अदम (25 वर्षीय), रुद्रपुर निवासी प्रवीन प्रसाद (24 वर्षीय) और अफजलगढ़ निवासी शकीला खातून (60 वर्षीय) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 जबकि बेस अस्पताल में लाइन नंबर 5 हल्द्वानी निवासी मुसर्रत (25 वर्षीय), हैड़ाखान नैनीताल निवासी अजय (64 वर्षीय) को भर्ती कराया गया है।

 एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय ने बताया कि आजाद नगर हल्द्वानी निवासी शकीला की हालत गंभीर है। हालात में सुधार होने पर एसटीएच में डेंगू पीड़ित तबिश और दिमागी बुखार से पीड़ित विशाल, रोशनी, अमनदीप, भारती, कविता को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें