वन विभाग के सहयोग से कुमाऊं का वन पंचायत सम्मेलन का आयोजन शाकुंतलम गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल चारागाह विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को चेक भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में कुमाऊं की 200 वन पंचायतों के करीब 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि इसका उद्देश्य वन पंचायतों के सुदृढ़ीकरण, सशक्तिकरण और विकास पर जोर देना है।