मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बुजुर्गों को समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। सीएम ने कोटाबाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्ध आश्रम स्थापित करने, जिस जिले में वृद्धाश्रम नहीं है वहां ऐसे आश्रम खोलने और प्रत्येक जिले में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कराने की घोषणा की। सीएम ने बुजुर्गों के लिए अभय उदय काफी टेबल बुक का लोकार्पण किया और सीएम सीनियर कनेक्ट एप को भी लॉन्च किया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम धामी दो दिनी वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार राज्य में वृद्ध आश्रमों की व्यवस्था को सुधार रही है। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवनों का निर्माण चल रहा है। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम का भी निर्माण करा रही है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी वृद्धाश्रम स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी संबोधित किया। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
उम्र केवल एक संख्या है
उल्लेखनीय कार्यों के लिए वृद्धजन सम्मानित
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, डॉ, मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, भावना मेहरा, शंकर कोरंगा, हरक सिंह नेगी, शांति मेहरा, फरजाना, एस नामधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।