गरमपानी (नैनीताल)। कौश्याकुटौली के संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से खैरना-गरमपानी में दिवाली के त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
दुकानों में निरीक्षण करने के साथ जन जागरूकता के तहत साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए गए और दुकानों में जाकर ही मिठाई के नमूने लिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिठाई के नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा जा रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने बताया कि बाजार क्षेत्र में किसी प्रकार से नकली सामान बेचने वाले को बख्शा नही जाएगा। सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ बाजार में औचक निरीक्षण किया जाएगा।