फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखलकांडा वासियों को दी 17 करोड़ के मोटर मार्गों की सौगात

विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लॉक में सड़कों का शिलान्यास कर संबोधित करते सांसद अजय भट्ट । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के दयोली तोक में बृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 1704.09 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया। भट्ट ने कहा कि कृषि, व्यापार, उद्योग और सामाजिक सरोकार के लिए सड़कों का होना बेहद जरूरी है। साथ ही कहा कि मार्ग बनने से किसानों, मरीजों और ग्रामीणों की समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवलीधार से सुरंग मोटर मार्ग का मिलान, सुरंग से टांडा सड़क को पीएमजीएसवाई से मिलान कराने के साथ बबियाड़ के साननी में पुल निर्माण के लिए सरकार से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद ने कहा क्षेत्र में पांच बेड का अस्पताल खोलने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें महिला डॉक्टर की नियुक्ति अवश्य होगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आनंद नदगली, किशन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, नरेश सनवाल, ग्राम प्रधान बसंती तिवारी, हेम सुयाल, गणेश कुलोरा, मनोज सुयाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें