फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निशुल्क कोचिंग के लिए तीन जून को होगा संस्थाओं का चयन

Fri, 29 May 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत राज्य के विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देने की तैयारी अंतिम चरण में है। तीन जून को राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोचिंग संस्थाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद कोचिंग संस्थाएं संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, बैंक, रेलवे, एसएससी समेत रक्षा सेवाओं जैसी परीक्षाओं की तैयारी करा सकेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार योजना का लाभ राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों को मिलेगा। योजना में ऐसे अभ्यर्थी भी पात्र होंगे जिन्होंने अधिकतम एक साल पूर्व अपनी पढ़ाई पूरी कर ली हो। 10 हजार लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से होगा।
ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफाॅर्म में लाइव कक्षाएं, रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर और डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति योजना की निगरानी करेगी और छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर संस्थाओं को धनराशि मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशक विश्वनाथ खली ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि जुलाई से योजना की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें