फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए चयन 21 से

Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए 21 और 22 जुलाई को विद्यालय स्तर से चयन किया जाएगा। नगर पालिका, न्याय पंचायत के लिए बैटरी टेस्ट 23, 24 जुलाई, विकासखंड स्तर पर 25, 26, नगर पालिका भवाली, भीमताल में 27, 28, नगर पालिका नैनीताल के लिए 29, 30 जुलाई को चयन होंगे।
विज्ञापन

मेहरागांव में हुई बैठक में खंड शिक्षाधिकारी कैना चौहान ने बताया कि जीजीआईसी खुर्पाताल, जीएचएस रानीबाग, जीआईसी बानना, जीआईसी रौसिल, जीआईसी चांफी, जीजीआईसी नौकुचियाताल, जीजीआईसी ज्योलीकोट संयोजक केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका नैनीताल में 29, 30, जीबी पंत भवाली, नगर पालिका भीमताल में 27, 28 जुलाई को प्रतियोगिता संपन्न होगी। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में नगर पालिका नैनीताल के लिए 3, 4 अगस्त, नगर पालिका भवाली और भीमताल में 9, 10, जीआईसी भीमताल में 11, 12 अगस्त को चयन होगा। ब्लॉक समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो ऑफलाइन फॉर्म के साथ संयुक्त विद्यालय को जमा कर दें। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भी भरा जा सकता है और स्थायी प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। बैठक में कंचन रावत, बीना यादव, प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें