फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

472 किलो पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद जब्त

Fri, 03 Mar 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
पालीथिन जब्त - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पॉलिथीन और डिस्पोजेबल सामग्री पर सख्त रुख अपनाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के थोक विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों में छापे मारे। इस दौरान 472 किलो से अधिक पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद जब्त किया गया।
विज्ञापन


विभाग की कार्रवाई से शहर भर के दुकानदारों में खलबली मची रही। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि जब्त की गई पॉलिथीन की गिनती के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट द्वारा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद क्षेत्र में पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद के प्रयोग पर रोक नहीं लग पा रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, नगर पालिका के ईओ मनोज दास द्वारा संयुक्त टीम का गठन कर नगर के थोक विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों छापे मारे गए।
विज्ञापन


इस दौरान दुर्गा प्लास्टिक के यहां से 95 किलो 500 ग्राम पॉलिथीन, प्रकाश पौली के यहां से 42 किलो 541 ग्राम पॉलिथीन, अग्रवाल रोप स्टोर के यहां से 262 किलो 570 ग्राम पॉलिथीन, शादीलाल के यहां से 72 किलो पॉलिथीन व दो कट्टों में प्लास्टिक के गिलास व अन्य सामान बरामद हुआ। इन सभी को जब्त कर लिया गया।

एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि जब्त की गई पॉलिथीन की गिनती कर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान नगरपालिका के भुवन पांडे, लल्ला मिया, धन सिंह खत्री, एएसआई ज्योति कन्याल के अलावा पालिका और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें